सौरव दास और आशुतोष रांका से सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछे तीखे सवाल
21 Oct 2026, 01:36 PM

सौरव दास और आशुतोष रांका से सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछे तीखे सवाल

News Patrika
@newspatrika
Saurav Das Ashutosh Ranka: दिल्ली हाईकोर्ट की विशेष पीठ ने CJP एक्टिविस्ट सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत और न्यायिक हिरासत बढ़ाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं से दिल्ली हाईकोर्ट ने तल्ख सवाल भी किए हैं। वहीं, CJP के वकील ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि 19 अक्टूबर का आदेश मनमाना था। इसमें तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि जमानतदारों को खारिज करने का मामला अलग है। हाईकोर्ट ने इस दौरान पूछा कि जब कानून में अपील का विकल्प मौजूद है तो याचिकाकर्ताओं ने उस वैकल्पिक उपायों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया। इस पर कॉकरोच जनता पार्टी ने कोर्ट में दलील दी कि 19 अक्टूबर का आदेश पूरी तरह मनमाना है और प्रक्रिया का उल्लंघन करता है। CJP ने कोर्ट में दलील में धारा 414 का जिक्र किया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation