सतपुड़ा के जंगल में हाथियों की 7 दिन की छुट्टी, नदी में घंटों नहाएंगे और खाएंगे मनपसंद खाना
Madhya Pradesh 15 Sep 2026, 02:40 PM

सतपुड़ा के जंगल में हाथियों की 7 दिन की छुट्टी, नदी में घंटों नहाएंगे और खाएंगे मनपसंद खाना

Patrika
@patrika
Narmadapuram News : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के अंतर्गत आने वाले सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगलों में भी गणेश उत्सव की शुरूआत हो गई है। कामती के खरेर कैंप में 7 दिवसीय हाथी कैंप जंगल गश्त में तैनात सभी हाथियों को लाया गया। 7 दिन हाथियों से कोई काम नहीं कराया जाएगा। पहले दिन हाथियों को स्नान करवा कर श्रृंगार किया गया। एसटीआर के अधिकारिेयों और कर्मचारियों ने हाथियों की पूजन कर आरती की। 7 दिन की छुट्टियों में हाथी प्रतिदिन मनपसंद भोजनकर पूरा दिन सिर्फ आराम करेंगे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation