सितंबर में 9 दिन ठप रह सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हड़ताल पर एमपी के 40 हजार कर्मचारी
Madhya Pradesh 09 Sep 2026, 06:51 PM

सितंबर में 9 दिन ठप रह सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हड़ताल पर एमपी के 40 हजार कर्मचारी

Patrika
@patrika
MP News : मध्य प्रदेश में सितंबर के महीने में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है। बैंक यूनियनों की प्रस्तावित हड़ताल और शनिवार-रविवार की छुट्टियों के चलते प्रदेश की करीब 7 हजार बैंक शाखाओं में 9 दिन तक कामकाज प्रभावित हो सकता है। बताया जा रहा है कि, हड़ताल में करीब 40 हजार बैंक कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में कैश की जमा और निकासी, चेक क्लियरेंस, केवाईसी और लॉकर जैसी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने का अनुमान है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि, बैंक से जुड़े जरूरी कार्यों को समय रहते निपटा लें।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation