Rajgarh, Madhya Pradesh
21 Oct 2026, 11:00 PM
देश के कई शहरों तक पहुंच रही सारंगपुर के सीताफल की मिठास
News Patrika
@newspatrika
ओम पुष्पद की रिपोर्टSarangpur Sitafal Season: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर के सीताफल की मिठास अब शहर की सीमाओं से निकलकर देश के कई शहरों तक पहुंच रही है। राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में यहां के सीताफलों की मांग रहती है। सीजन शुरू होते ही फल की तुड़ाई, छंटाई और पैकिंग का काम भी गति पकड़ने लगता है, जिससे स्थानीय स्तर पर कई परिवारों को रोजगार मिलता है। शाही जामा मस्जिद अंजुमन कमेटी के आधिपत्य वाली मियांजन खां की सीताफल राड़ी (बगीचे) में इस वर्ष लगे फलों की विधिवत नीलामी की गई। सारंगपुर के व्यापारी आबिद अंसारी ने इस साल के फल खरीदे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7
Comments (0)