संसद में भाषा की दीवार होगी कमजोर, अपनी मातृभाषा में कार्यवाही समझने की दिशा में बड़ा कदम
19 Oct 2026, 01:25 AM

संसद में भाषा की दीवार होगी कमजोर, अपनी मातृभाषा में कार्यवाही समझने की दिशा में बड़ा कदम

News Patrika
@newspatrika
Sansad Bhashini: संसद की कार्यवाही को मणिपुरी भाषा में भी समझना आसान होगा। राज्यसभा सचिवालय ने मणिपुरी को Sansad Bhashini में शामिल करने की जानकारी दी है। इससे संसद की कार्यवाही का रियल-टाइम अनुवाद और ट्रांसक्रिप्शन यानी बोले गए शब्दों को लिखित रूप में बदलने की सुविधा उपलब्ध कराने का रास्ता खुलेगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्यसभा सचिवालय ने मणिपुर बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अधिकारिमायुम शारदा देवी को पत्र लिखकर इस बारे में बताया। शारदा देवी ने पहले उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन से मणिपुरी भाषा को इस सुविधा में शामिल करने का आग्रह किया था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation