समुद्र का बढ़ता जलस्तर और तटीय कटाव बढ़ा रहे खतरा, भारत के कई राज्यों के तट संवेदनशील
11 Oct 2026, 06:21 PM

समुद्र का बढ़ता जलस्तर और तटीय कटाव बढ़ा रहे खतरा, भारत के कई राज्यों के तट संवेदनशील

News Patrika
@newspatrika
Rising sea levels: समुद्र का बढ़ता जलस्तर और तटीय कटाव अब केवल समुद्र किनारे बसे गांवों के लिए खतरा नहीं रह गया है, बल्कि सड़क, पार्क, मकान, पर्यटन स्थल और मछुआरों की बस्तियां भी इसकी चपेट में आ रही हैं। तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले के कुलसेकरपट्टिनम गांव में समुद्र ने बच्चों के पार्क का आधे से अधिक हिस्सा निगल लिया है। पार्क की चारदीवारी और झूले समुद्र में गिर चुके हैं। पिछले एक साल में यहां 100 मीटर से ज्यादा तट का कटाव हुआ है और समुद्र करीब 20 मीटर जमीन की ओर बढ़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार तट पर लगे 150 से अधिक पनैय्या पेड़ भी समुद्र में समा चुके हैं। स्थानीय पर्यावरणविदों ने कुलसेकरपट्टिनम में उत्तर में बने अपतटीय कोयला जेट्टी और दक्षिण में बने ग्रोइन ढांचों को तट पर रेत के प्राकृतिक प्रवाह में बदलाव से जोड़ते हुए चिंता जताई है। जिला प्रशासन ने मामले में तकनीकी अध्ययन के लिए आईआईटी मद्रास के समुद्री अभियांत्रिकी विभाग से संपर्क किया है। राष्ट्रीय तटीय अनुसंधान केंद्र के आकलन के अनुसार 1990 से 2018 के बीच भारत की करीब 33.6 प्रतिशत तटरेखा कटाव के प्रति संवेदनशील पाई गई। वहीं 26.9 प्रतिशत हिस्से में समुद्र तट आगे बढ़ा और 39.6 प्रतिशत हिस्सा स्थिर रहा। करीब 2,318 किलोमीटर तटरेखा में कटाव दर्ज किया गया।  
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation