11 Sep 2026, 11:10 AM
स्मृति मंधाना के हाथ से निकला वर्ल्ड रिकॉर्ड, Women’s Asia Cup 2026 के फाइनल में है इतिहास बदलने का मौका
Patrika
@patrika
Most T20 Runs in Women’s Cricket: वूमेंस एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। यह लगातार दसवां मौका है, जब भारतीय टीम फाइनल में पहुंची है। इस मुकाबले में स्मृति मंधाना वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गईं। वह वूमेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। अगर इस मुकाबले में वह 69 रन बना लेतीं, तो वह दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन जातीं। हालांकि, स्मृति सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गईं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)