10 Sep 2026, 10:41 PM
सम्राट चौधरी के तंज पर प्रशांत किशोर का पलटवार, बोले- हां हम बेचारे हैं, बिहार सुधारने के सिवा कोई चारा नहीं
Patrika
@patrika
Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार सीएम सम्राट चौधरी के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने PK को बेचारा कहा था। गुरुवार को सहरसा में जन सुराज पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वह सच में ‘बेचारा’ हैं, क्योंकि उनके पास बिहार को बेहतर बनाने के अपने संकल्प पर डटे रहने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है। उन्होंने राज्य में बाढ़ के संकट, राहत कोष के कथित दुरुपयोग और शराबबंदी की विफलता को लेकर भी NDA सरकार पर निशाना साधा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)