सागर में यूपी का रैकेट कर रहा था मिलावटी शराब की सप्लाई, मौतों के बाद बड़ा खुलासा
Madhya Pradesh 06 Sep 2026, 02:20 PM

सागर में यूपी का रैकेट कर रहा था मिलावटी शराब की सप्लाई, मौतों के बाद बड़ा खुलासा

Patrika
@patrika
Sagar : मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में कथित तौर पर मिलावटी शराब पीने से हुई मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पूरे मामले की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि सागर जिले के उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले से सटे गांवों में यूपी के शराब माफियाओं का रैकेट सक्रिय था और यह गिरोह ललितपुर से नकली शराब बना कर कम दामों पर सागर जिले के गांवों में सप्लाई करता था। सीएम मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अस्पताल पहुंचकर प्रभावितों का हाल जाना और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation