Bhopal, Madhya Pradesh
06 Sep 2026, 02:20 PM
सागर में मौतों पर कई रसूखदार फंसे, 12 पर एफआईआर, यूपी के ललितपुर के शराब ठेकेदार पर भी केस
Patrika
@patrika
Sagar : एमपी के सागर में मिलावटी शराब से मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 14 लोगों की मौतों की सूचना है। कई प्रभावित अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अस्पताल पहुंचकर प्रभावितों का हाल जाना और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस बीच मिलावटी शराब मामले में 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है जिसमें कई प्रतिष्ठित लोग भी शामिल हैं। यूपी के ललितपुर के शराब ठेकेदार पर भी केस दर्ज किया गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
9
Comments (0)