Sagar, Madhya Pradesh
14 Sep 2026, 10:26 PM
सागर में जहरीली शराबकांड के पीड़ितों से मिले मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मुआवजे पर कही बड़ी बात
Patrika
@patrika
Sagar News : मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है तो वहीं, अब भी कई बीमार बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। सोमवार को इन्हीं बीमारों का हालचाल जानने एमपी के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बीएमसी पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना, साथ ही अस्पताल प्रबंधन को इलाज से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मंत्री राजपूत ने कहा कि, जहरीली शराब कांड में जान गंवाने वालों के परिवारों को सरकार जल्द आर्थिक सहायता देगी। उन्होंने दावा किया कि, तीन दिन में परिजन के बैंक खातों में मुआवजे की राशि पहुंचाई जाएगी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)