Madhya Pradesh
08 Sep 2026, 09:25 AM
Sagar liquor tragedy: ‘अब कभी नहीं लौटेगा…’, एक साथ उठीं 2 सगे भाइयों, बुआ-भतीजे की अर्थी, मातम में डूबा पूरा गांव
Patrika
@patrika
Sagar liquor tragedy: मध्यप्रदेश में सागर जिले के बंडा क्षेत्र में अवैध रूप से बिकने वाली जहरीली शराब ने कई घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझा दिए हैं। यह ऐसी त्रासदी है जिसने सिर्फ लोगों की जान नहीं ली बल्कि मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया और परिवार का सहारा भी छीन लिया। इस घटना में एक साथ चार परिवारों के दो-दो सदस्यों की जिंदगी लील ली है। मौत के इस तांडव ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और हर तरफ मातम पसरा हुआ है। इस त्रासदी ने परिवारों को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि मरने वालों में पिता-पुत्र, सगे भाई, बुआ-भतीजा और मामा-भांजा शामिल हैं। इस हृदयविदारक घटना ने प्रशासन और समाज के माथे पर चिंता की गहरी लकीरें खींच दी हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)