Rewa, Madhya Pradesh
25 Sep 2026, 09:45 PM
रीवा में रपटे से बही, बैंक मैनेजर सहित चार लोगों ने तैरकर बचाई जान
Patrika
@patrika
Rewa car swept away in river: मध्यप्रदेश के रीवा में जलमग्न रपटे को पार करते समय अचानक कार पानी के तेज बहाव में बह गई। कार में चार लोग सवार थे जो किसी तरह तैर कर नदी से बाहर निकल आए। कार पूरी तरह से पानी के अंदर समाई हुई थी। यूनियन बैंक के मैनेजर सहित चार लोग शुक्रवार को बैकिंग कार्य से जा रहे थे। रेड़वा नदी के पुल पर पानी ऊपर से बह रहा था। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ का पानी नदी में गया था जिसकी वजह से पुल डूबा हुआ था। उन्होंने कार सहित पुल को पार करने का प्रयास किया। जैसे ही कार बीच पुल पर पहुंची तो अचानक पानी का बहाव बढ़ा और पूरी कार पानी में बहने लगी। यह देखकर उसमें लोगों की जान हलक में आ गई। कार पुल से नीचे नदी में गिर गई। गनीमत रही कि पानी के अंदर गाड़ी का गेट खुल गया जिसकी वजह से चारों लोग सुरक्षित कार से बाहर निकल आए और तैर कर नदी को पार किया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)