Ratlam कलेक्टर सख्त निर्देश: एक माह का राशन दो माह की एंट्री-अंगूठा की शिकायतें न मिले
Madhya Pradesh 07 Sep 2026, 11:06 PM

Ratlam कलेक्टर सख्त निर्देश: एक माह का राशन दो माह की एंट्री-अंगूठा की शिकायतें न मिले

Patrika
@patrika
रतलाम। दो माह का राशन एक साथ वितरित किए जाने की स्थिति में एक माह का राशन देकर दो माह के वितरण की एंट्री अथवा अंगूठा लगवाने जैसी शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। कम मात्रा में राशन देकर अधिक मात्रा की एंट्री किए जाने की शिकायतों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में राशन वितरण व्यवस्था बेहतर एवं पारदर्शी हो, यह सुनिश्चित किया जाए। शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।कलेक्टर अजय कटेसरिया ने जिला आपूर्ति अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदार जिला आपूर्ति अधिकारी भी होंगे। सोमवार को कलेक्टर कटेसरिया की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
11

Comments (0)

Login to join the conversation