30 Oct 2026, 01:47 PM
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
ABP News
@abpnews

राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास लिख दिया है. वह इस फॉर्मेट में 200 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में हासिल किया. अफगानिस्तान ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 19 रनों से हरा दिया. इस दौरान राशिद को 200 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ एक विकेट चाहिए था.

जिम्बाब्वे की टीम 222 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. इस पारी में राशिद खान ने तादिवानाशे मरुमानी को अपना 200वां शिकार बनाया. उन्होंने 4 ओवरों के स्पेल में 29 रन देकर एक विकेट लिया. इससे पहले राशिद ने बल्लेबाजी में भी गदर मचाया था. उन्होंने मात्र 6 गेंदों में 25 रन बनाए.

200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

राशिद खान ने अपने टी20 करियर के 120वें मैच में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं. इस ऐतिहासिक करियर में उन्होंने दो बार 5-विकेट-हॉल भी लिया है. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के आदिल रशीद हैं. रशीद ने 153 मैचों में 171 विकेट लिए हैं. अब तक इतिहास में दुनिया के सिर्फ 8 गेंदबाज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 या उससे अधिक विकेट ले पाए हैं.

T20I में सबसे ज्यादा विकेट (फुल मेंबर्स)

200 विकेट - राशिद खान (अफगानिस्तान)

173 विकेट - आदिल रशीद (इंग्लैंड)

165 विकेट - ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)

164 विकेट - टिम साउदी (न्यूजीलैंड)

163 विकेट - वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)

ओवरऑल टी20 में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड राशिद के नाम

ओवरऑल टी20 करियर में भी सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है. राशिद अब तक अपने टी20 करियर में 551  मैच खेलकर 742 विकेट चटका चुके हैं. उनके अलावा दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं, जिसने टी20 में 700 विकेट का आंकड़ा छुआ हो. 658 विकेट लेने वाले सुनील नरेन दूसरे और तीसरे स्थान पर ड्वेन ब्रावो हैं, जिन्होंने अपने करियर में 631 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें:

OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)