‘राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाना जरूरी है,बच्चों को गुमराह किया जा रहा है’, बंगाल में RSS द्वारा चलाए जाने वाले एक हजार स्कूल खोलने पर अग्निमित्रा पॉल ने दिया बयान
05 Sep 2026, 05:30 PM

‘राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाना जरूरी है,बच्चों को गुमराह किया जा रहा है’, बंगाल में RSS द्वारा चलाए जाने वाले एक हजार स्कूल खोलने पर अग्निमित्रा पॉल ने दिया बयान

Patrika
@patrika
Agnimitra Paul: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े शिक्षा संगठन विद्या भारती के 1,000 नए स्कूल खोलने की योजना को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता और मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि बच्चों में राष्ट्रवाद और देश के प्रति प्रेम की भावना पैदा करना जरूरी है। उन्होंने हाल के जेन-जी प्रोटेस्ट का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कुछ मामलों में बच्चों को गुमराह किया जा रहा है। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाना जरूरी है, लेकिन बच्चों की बात सुनना और उनके नजरिए को समझना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं के हालिया प्रदर्शनों में NEET जैसे मुद्दों का इस्तेमाल कर देश-विरोधी नारे लगाए गए और ‘कश्मीर की आजादी’ तथा अनुच्छेद 370 बहाल करने जैसी मांगें उठीं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation