20 Oct 2026, 10:46 PM
रामदास कदम की मनोज जरांगे को चेतावनी, बोले- एकनाथ शिंदे के खिलाफ बयानबाजी बर्दाश्त नहीं करेगा मराठा समाज
News Patrika
@newspatrika
Eknath Shinde: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच 500 करोड़ रुपए को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बढ़ गया है। शिंदे की शिवसेना के वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने जरांगे पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें चेतावनी दी कि वे शिंदे के खिलाफ बयानबाजी नहीं करें। कदम ने जरांगे की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी की। दरअसल बीड जिले के नारायणगढ़ में दशहरा रैली को संबोधित करते हुए मनोज जरांगे ने एकनाथ शिंदे से सवाल किया था कि क्या उन्होंने उन्हें 500 करोड़ रुपए दिए हैं?
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)