02 Nov 2026, 08:03 PM
'रामायणम्' ने काटा गदर, बनी 2026 की बॉलीवुड की तीसरी हाईएस्ट एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
ABP News
@abpnews

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर काफी चर्चा में है. इसकी रिलीज को लेकर दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की रिलीज से पहले ही कमाई के मामले में गर्दा उड़ा रही है और एक के बाद एक रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर रही है. वहीं, प्री-सेल्स में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली 2026 की बॉलीवुड की तीसरी बिगेस्ट फिल्म बन चुकी है.

दरअसल, कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायणम्' ने एडवांस बुकिंग (बुक माय शो पर) में 'बॉर्डर 2' की टिकट बिक्री को पीछे छोड़ दिया है. नितेश तिवारी की फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक सीट के साथ ही 55.73 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसके 412K टिकट्स बिक चुके हैं जबकि सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के 404k टिकट बिके थे तो इस लिहाज से अब ये 2026 की बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा बुकिंग की जाने वाली फिल्म बन चुकी है.

बुक माय शो पर टॉप 3 एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्में (2026)

1. धुरंधर 2- 2.41 मिलियन
2. दृश्यम 3- 812k
3. रामायणम्- 412k

यह भी पढ़ें: इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FRRO के 'लीव इंडिया नोटिस' पर रोक जारी

टॉप 10 ऑल टाइम प्री-सेल्स करने वाली बॉलीवुड फिल्में (BMS)

'रामायणम्' की अभी बुक माय शो पर ऑल टाइम एडवांस बुकिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री नहीं हो पाई है. लेकिन माना जा रहा है कि इस लिस्ट में भी इसकी जल्द ही एंट्री हो सकती है. ट्रेड एक्सपर्ट्स कयास लगा रहे हैं कि ये फिल्म 'एनिमल' (1.26 मिलियन बुकिंग) के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. देखिए टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट...

1. धुरंधर 2- 2.41 मिलियन
2. जवान- 1.65 मिलियन
3. एनिमल- 1.26 मिलियन
4. स्त्री 2- 926k
5. दृश्यम 3- 812K
6. वॉर 2- 807K
7. छावा- 777K
8. टाइगर 3- 738K
9. भूल भुलैया 3- 568K
10. गदर 2- 548K

बहरहाल, अगर 'रामायणम्' के बारे में बात की जाए तो इसने रिलीज से पहले ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि इसकी रिलीज को अभी तीन दिनों का वक्त बचा हुआ है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल और अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं. हाल ही में फिल्म से रवि दुबे का लक्ष्मण अवतार में पोस्टर जारी किया गया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)