Uttar Pradesh
12 Oct 2026, 10:44 PM
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के अमेठी में गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह 14 अक्टूबर को समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. इस बीच उन्होंने बड़ा बयान दिया है कि समाजवादी पार्टी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं जो बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि कई और पार्टियों के लोग भी शामिल होना चाहते हैं.

राकेश प्रताप सिंह ने यह दावा आज एबीपी न्यूज से खास बातचीत में किया. उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर को होने जा रहा कार्यक्रम ऐतिहासिक होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, स्मृति ईरानी समेत कई मंत्री और विधायक व सांसद मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रहीं हैं.

यह भी पढ़ें: UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब

सपा के कई विधायक संपर्क में होने का दावा

राकेश प्रताप सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं और कुछ अन्य नेता भी भाजपा में शामिल होना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा में सदस्यता ग्रहण कराने के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया है और राष्ट्रीय जॉइनिंग कमेटी की अनुमति आवश्यक होती है. उन्होंने बताया कि कई लोगों के फोन उनके पास आ रहे हैं. ऐसे नेताओं से उन्होंने कहा है कि पहले वह स्वयं भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लें, इसके बाद प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बातचीत कर अन्य लोगों के शामिल होने के संबंध में प्रयास करेंगे.

अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बदले हुए राजनीतिक रुख पर टिप्पणी करते हुए राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिस व्यक्ति में स्थिरता नहीं होती, उसे सफलता हासिल करने में कठिनाई होती है. उन्होंने अमेठी में भाजपा की संभावनाओं को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति और जनता के समर्थन का समावेश होने पर भाजपा यहां मजबूत स्थिति में होगी.

उन्होंने कहा कि अमेठी में भाजपा का उम्मीदवार 50 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल करेगा. राकेश प्रताप सिंह ने यह भी दावा किया कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी और सभी पांच सीटें पार्टी के खाते में आएंगी.

98 प्रतिशत समर्थकों के भाजपा में शामिल होने का दावा

राकेश प्रताप सिंह ने दावा किया कि उनकी विधानसभा के लगभग 80 प्रतिशत ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और पूर्व प्रधान ही नहीं, बल्कि पिछले 15 वर्षों से उनका साथ देने वाले करीब 98 प्रतिशत समर्थक भी उनके साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. उन्होंने कहा कि दूसरे राजनीतिक दल में जाने का फैसला लेने से पहले उन्होंने अपने समर्थकों से लगातार चर्चा की. इस दौरान राष्ट्रहित, रामहित, विकास, आर्थिक उन्नति और देश के सशक्तीकरण जैसे मुद्दों पर विचार किया गया. उनके अनुसार, अधिकांश समर्थकों की राय भाजपा में शामिल होने के पक्ष में थी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ताकत और वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाई है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अपराध और माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था मजबूत करने का काम किया है। इसी सोच के साथ उन्होंने भाजपा के साथ आगे की राजनीतिक यात्रा तय की है.

'भाजपा में विधायक बनने नहीं, पार्टी को मजबूत करने आया हूं'

सपा से भाजपा में जाने के फैसले पर राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले करीब 15 वर्षों से वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक बनते रहे हैं और आगे भी विधायक बन सकते थे, लेकिन उनके लिए केवल विधायक बने रहना महत्वपूर्ण नहीं है. उन्होंने कहा, "मैं भारतीय जनता पार्टी में विधायक बनने नहीं आया हूं. मैं अमेठी में भाजपा को मजबूत करने और उत्तर प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिए गिलहरी की तरह अपनी भूमिका निभाना चाहता हूं."

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका निर्णय किसी तरह की सौदेबाजी का परिणाम नहीं है. उनके मुताबिक, क्रॉस वोटिंग से लेकर भाजपा में शामिल होने के निर्णय तक करीब ढाई वर्ष का समय आत्ममंथन में बीता. उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति की आस्था और विचारों पर चोट पहुंचती है, तो उसे अपनी राजनीतिक दिशा पर विचार करना पड़ता है. राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि क्रॉस वोटिंग से लगभग एक साल पहले ही उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर स्पष्ट संकेत दे दिए थे. उनका कहना था कि टिकट मिले या न मिले, विधायक रहें या न रहें, लेकिन जिन लोगों के साथ आगे की राजनीतिक यात्रा संभव नहीं रह गई थी, उनके साथ बने रहना उचित नहीं था.

14 अक्टूबर को गौरीगंज में होने वाला सदस्यता ग्रहण समारोह अमेठी की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस आयोजन के जरिए राकेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में नई राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं. हालांकि, समर्थकों की भागीदारी और चुनावी जीत को लेकर किए गए उनके दावे आगामी राजनीतिक घटनाक्रम और चुनाव परिणामों से ही स्पष्ट होंगे.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)