29 Oct 2026, 10:55 AM
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर का नाम लेकर राजनाथ सिंह ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश, आतंक के खिलाफ भारत का अगला कदम क्या?
News Patrika
@newspatrika
India Counter Terrorism Strategy: अब भारत की आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ घरेलू चर्चा का मुद्दा नहीं रही ये अंतरराष्ट्रीय रक्षा मंचों पर भी खास तौर पर उठ रही है। फिलीपींस के सेबू में हुई आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस (ADMM-Plus) में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जब ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया, तो साफ संदेश था: भारत की आतंकवाद से लड़ने की रणनीति सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि असली अनुभवों पर खड़ी है। उन्होंने साफ कर दिया, महज नीति बनाना अब काफी नहीं है। असली फर्क तभी आएगा जब ठोस कार्रवाई और दुनिया के देशों के साथ मिलकर कदम उठाए जाएं खास तौर पर उन आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ जो सरहद पार से आती हैं, या जिन्हें किसी सरकार का समर्थन मिलता है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)