16 Oct 2026, 11:31 AM
Congress vs BJP: “कांग्रेस युवाओं को अराजकता का मोहरा बनाकर बांग्लादेश जैसा सत्ता पलट चाहती है”- राजनाथ सिंह
News Patrika
@newspatrika
Bangladesh Style Regime Change India: दिल्ली की सड़कों पर पिछले कुछ दिनों से चले विरोध प्रदर्शनों ने राजनीतिक घमासान छेड़ दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन घटनाक्रमों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल युवाओं की शक्ति को राष्ट्र निर्माण की जगह राजनीतिक टकराव और अराजकता फैलाने में झोंक रहे हैं। बांग्लादेश जैसी सत्ता परिवर्तन की मंशा का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि यह लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बयान विपक्षी प्रदर्शनों के बीच आया है, जहां चुनाव आयुक्त ग्यानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)