अखिलेश की ना पर स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस ने किया स्वागत, बढ़ी हलचल
Uttar Pradesh 31 Oct 2026, 01:33 PM

अखिलेश की ना पर स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस ने किया स्वागत, बढ़ी हलचल

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य की एंट्री से इंकार के बाद, अब इस मसले पर कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी राय है और जो इंडिया गठबंधन में आना चाहता है उसका स्वागत है.

राजेन्द्र पाल गौतम ने यह बयान अखिलेश यादव द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य को न लेने के बयान पर दिया है. उन्होंने कहा, "बातचीत तो अभी शुरू ही हुई है. 'इंडिया' गठबंधन को मजबूत करने की प्रक्रिया चल रही है. जो कोई भी देश में 'इंडिया' गठबंधन को मजबूत करना चाहता है, उसका स्वागत है. यह उनकी निजी राय हो सकती है, लेकिन 'इंडिया' गठबंधन में जो कोई भी संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखता है और देश को मजबूत करना चाहता है, उसका स्वागत है."

यह भी पढ़ें: यूपी में UCC लागू हुआ तो क्या होगा? तलाक के तरीकों में आएगा बदलाव

UCC पर बीजेपी को घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा यूपी में UCC लागू करने के बयान पर राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा, "उन्हें अब तक किसने रोका था? वे इसे बहुत पहले ही लागू कर सकते थे. इससे क्या फर्क पड़ जाता? सच तो यह है कि अब वे हताशा में ऐसे बयान दे रहे हैं. वे डरे हुए हैं, क्योंकि उनके सभी राजनीतिक हथकंडे फेल हो चुके हैं. वे कब तक हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा उठाते रहेंगे? अब तो यह मुद्दा भी काम नहीं कर रहा. योगी जी, इससे तो बेहतर है कि आप आत्महत्या ही कर लें. आपके राज्य में बच्चे अपना खून बेच रहे हैं और आपने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है यह शर्म की बात है."

एक नवंबर की रैली रोकने का आरोप

एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही इंडिया गठबंधन की रैली पर राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकारें लोगों को इस रैली में शामिल होने से रोकने के लिए हर मुमकिन हथकंडा अपना रही हैं. पुलिस लंबी-चौड़ी चिट्ठियां भेजकर कई शर्तें थोप रही है और कह रही है कि इन सभी शर्तों का पालन करना होगा. उन्होंने कहा है कि रैली शाम 5 बजे तक खत्म हो जानी चाहिए और अन्य इंतजाम भी करने होंगे. लेकिन, वे जो चाहें कर लें. यह रैली अभूतपूर्व होने वाली है. लाखों लोग पूरे जोश के साथ, अपने खुद के खर्च पर इसमें शामिल होने आएंगे."

यह भी पढ़ें: KGMU धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, मुस्लिम फैकल्टी ने सुनियोजित ढंग से बनाया निशाना

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation