27 Oct 2026, 11:26 PM
राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर फिर आया बड़ा बयान, बोले- ‘जितना छिपना है, छिप लीजिए, जाना तो पड़ेगा’
News Patrika
@newspatrika
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने दावा किया कि दिल्ली के त्रिलोकपुरी में SIR को लेकर आयोजित जनसुनवाई के दौरान सिर्फ चार बूथों पर 416 वोट काटे जाने के मामले सामने आए। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं के नाम बिना किसी जायज कारण के और गैरकानूनी तरीके से हटाए गए हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में हर बूथ के ऑडिट की मांग करते हुए कहा कि इससे कथित वोट चोरी का असली पैमाना सामने आएगा। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लेते हुए लिखा, ‘जितना छिपना है, छिप लीजिए। जाना तो पड़ेगा ही।’
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7
Comments (0)