15 Sep 2026, 08:46 PM
‘राहुल गांधी के नेतृत्व में देशहित से ऊपर राजनीतिक विरोध’ ब्रिक्स रात्रिभोज के बहिष्कार पर संबित पात्रा ने उठाए सवाल
Patrika
@patrika
Sambit Patra: भाजपा सांसद संबित पात्रा ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान आयोजित रात्रिभोज में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की गैरमौजूदगी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स जैसी अंतरराष्ट्रीय बैठक किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की प्रतिष्ठा, विकास और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। संबित पात्रा ने कहा कि हाल ही में भारत में ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया। यह भारत के लिए महत्वपूर्ण अवसर था। ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से दुनिया में भारत की स्थिति मजबूत होती है और विभिन्न देशों के साथ संवाद तथा सहयोग के नए रास्ते खुलते हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)