12 Oct 2026, 05:42 PM
पंजाब में पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं! एएसआई की गोली मारकर हत्या, इस साल 5 की मौत; विपक्ष ने भगवंत मान को घेरा
News Patrika
@newspatrika
Punjab ASI Murder Case Update: चंडीगढ़। पंजाब में अपराधियों के हौसले और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। तरनतारन जिले में रविवार शाम काउंटर इंटेलिजेंस विंग के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) इकबाल सिंह (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ड्यूटी से घर लौट रहे इकबाल सिंह पर बाइक सवार दो हमलावरों ने गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। इस साल पंजाब में अब तक पांच पुलिसकर्मियों की हत्या हो चुकी है। लगातार हो रही वारदातों के बीच विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार को घेरते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)