Madhya Pradesh
27 Oct 2026, 11:20 PM
अपराधियों ने पुलिसकर्मी से सांठगांठ कर की थी शराब दुकान में लूट की वारदात
News Patrika
@newspatrika
रतलाम. शिवगढ़ में शराब दुकान में घुसकर लूट की वारदात में पुलिस छह आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस के सामने चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया है। इनके साथ ही सातवें आरोपी के रूप में थाने के एक पुलिसकर्मी बिल्लरसिंह की मिलीभगत भी सामने आई है। पुलिस ने अपने ही थाने के आरक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने दुकान को खोलकर वहां मौजूद मैनेजर और सेल्समैन से मारपीट कर मोबाइल फोन भी लूटा था। पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)