Madhya Pradesh
01 Nov 2026, 08:55 PM
3 लाख रुपये के बिना लाइसेंस के पटाखे पकड़ाए, रतलाम में पुलिस 46 कार्टून किए जब्त
News Patrika
@newspatrika
Ratlam Illegal Firecrackers Seized: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में दीपावली पर आतिशबाजी की बिक्री के बीच बिना लाइसेंस पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की है। रावटी पुलिस ने सिंचाई कॉलोनी स्थित एक दुकान पर कार्रवाई कर करीब 3 लाख रुपए कीमत के 46 कार्टून पटाखे जब्त किए हैं। दुकान में अनार, फुलझड़ियां, टिकड़ियां, सुतली बम, लहसुन टिकड़ी, रॉकेट सहित विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी सामग्री रखी थी। पुलिस ने दुकान संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बता दें कि रहवासी क्षेत्र में पटाखों का भंडराण आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)