Madhya Pradesh
29 Oct 2026, 04:50 PM
Neemuch: करवा चौथ पर गर्भवती को थाने ले आई पुलिस, बायोमेट्रिक जांच से सामने आया सच
News Patrika
@newspatrika
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यप्रणाली की गुरुवार को एक बार फिर शहरभर में सराहना हुई। करवा चौथ के पावन पर्व पर जब पुलिस की गफलत से एक 6 माह की गर्भवती महिला को परेशानी का सामना करना पड़ा तो एसपी व्यास ने बिना किसी औपचारिक शिकायत का इंतजार किए महज एक व्हाट्सएप मैसेज पर संज्ञान लिया। उन्होंने तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल को थाने भेजकर दूध का दूध और पानी का पानी करवाया और निर्दोष महिला को ससम्मान उसके घर पहुंचाया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)