22 Oct 2026, 01:56 PM
Poland India Trade: भारत के साथ साझेदारी को लेकर पोलैंड की बड़ी योजना, 2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य
News Patrika
@newspatrika
Poland India Trade: पोलैंड भारत के साथ आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करना चाहता है। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने, रक्षा क्षेत्र में सह-उत्पादन और नई तकनीकों में सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया जा रहा है। वारसॉ (पोलैंड की राजधानी) विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पैट्रिक कुगील ने समाचार एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि प्रधानमंत्री टस्क की यात्रा के दो प्रमुख उद्देश्य हैं—आर्थिक और रणनीतिक। उनके मुताबिक, पोलैंड भारत को एक उभरती वैश्विक शक्ति और मध्य यूरोप के महत्वपूर्ण साझेदार के रूप में देखता है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)