Bhopal, Madhya Pradesh
31 Oct 2026, 01:10 PM
लोकसभा का चुनाव हार गए थे हरदीप पुरी, फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्योें बनाया मंत्री!
News Patrika
@newspatrika
Hardeep Singh Puri : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं की उपस्थित में उन्होंने विधानसभा जाकर नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की राज्यसभा की उम्मीदवारी का कांग्रेस जोरदार विरोध कर रही है। प्रदेशभर में जिलास्तर पर भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हरदीप पुरी शुक्रवार देर रात को भोपाल आए थे। शनिवार सुबह उन्होंने करुणाधाम आश्रम जाकर पूजा अर्चना की इसके बाद विधानसभा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी 2019 में अमृतसर सीट से चुनाव हार गए थे इसके बाद भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। दरअसल मंत्री के रूप में कार्यकाल की उपलब्धियों के कारण हरदीप पुरी को दोबारा मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी। बाद में उन्हें यूपी से राज्यसभा भेजा गया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)