साइबर ठगी का खतरनाक खेल ! अशोकनगर में नकली पुलिस बन व्यापारी से 30 लाख ऐंठने की साजिश नाकाम
Ashoknagar, Madhya Pradesh 28 Oct 2026, 04:05 PM

साइबर ठगी का खतरनाक खेल ! अशोकनगर में नकली पुलिस बन व्यापारी से 30 लाख ऐंठने की साजिश नाकाम

News Patrika
@newspatrika
Ashoknagar news: देशभर में लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाने वाले एक शातिर और हाई-टेक अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह गिरोह सिर्फ ऑनलाइन ठगी तक सीमित नहीं था, बल्कि फर्जी पुलिस बनकर फिल्मी अंदाज में लाखों की वसूली भी करता था। नईसराय थाना पुलिस की दबिश ने आगरा के एक व्यापारी से 30 लाख रुपए ऐंठने की इनकी बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके पास से लग्जरी कारें, सैकड़ों सिम कार्ड, पुलिस के इस्तेमाल वाले वॉकी-टॉकी (मेन पैक सेट) और भारी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation