29 Sep 2026, 10:47 PM
Strait of Hormuz: होर्मुज के पास 163 भारतीय नाविक, 12 जहाजों पर सवार, विदेश मंत्रालय रख रहा लगातार नजर
Patrika
@patrika
Strait of Hormuz News: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच फारस की खाड़ी में होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिमी हिस्से से गुजर रहे 12 कमर्शियल जहाजों पर करीब 163 भारतीय नाविक सवार हैं। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, इन नाविकों की सुरक्षा और कल्याण पर लगातार नजर रखी जा रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में हुई द्वि-साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बताया कि इन 12 जहाजों में छह भारत के झंडे वाले कमर्शियल जहाज हैं, जबकि छह विदेशी झंडे वाले जहाज हैं, जो भारत के लिए माल लेकर जा रहे हैं। इन सभी जहाजों पर करीब 163 भारतीय नाविक सवार हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)