चूरू: पूर्व मंत्री के बेटे और बहू दोनों चुनावी मैदान में, पति-पत्नी दोनों दिखाएंगे दमखम
Rajasthan 23 Oct 2026, 07:05 PM

चूरू: पूर्व मंत्री के बेटे और बहू दोनों चुनावी मैदान में, पति-पत्नी दोनों दिखाएंगे दमखम

ABP News
@abpnews

राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ और उनकी पत्नी कनिका सिंह को उम्मीदवार बनाया है. दोनों ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है. कनिका सिंह राठौड़ ने जोन 23 से और उनके पति पराक्रम सिंह राठौड़ ने जोन 39 (वार्ड 39) से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है.

नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में दोनों ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वो जीतेंगे और गांव में बीजेपी की सरकार बनेगी. वो पहली बा चुनाव लड़ रहे हैं और  जनसेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.

#WATCH | Churu, Rajasthan: On the BJP fielding both husband and wife for the local body elections, BJP Zila Parishad candidate (Ward 39) and husband of Kanika Singh Rathore, Parakram Singh Rathore, says, "We have filed our nomination papers for the election. My wife, Kanika Singh, has filed from Zone 23, and I have filed from Zone 39. We are now reaching out to the public to seek their blessings. The party has placed its trust in both of us, and we are confident—we fully expect—that we will emerge victorious with a strong, decisive majority..." He further adds, "...For nearly four decades, my father treated the people of Churu as his own family, dedicating himself to public service around the clock. I have drawn inspiration from him throughout my life and learned everything I know from him. It is through his inspiration that we are now stepping forward to contest an election for the first time, committed to public service..."

— ANI (@ANI) October 22, 2026

निर्णायक बहुमत के साथ जीत का भरोसा

पराक्रम सिंह राठौड़ ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, "हमने चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. मेरी पत्नी, कनिका सिंह ने ज़ोन 23 से और मैंने जोन 39 से नामांकन भरा है. अब हम जनता के बीच जाकर उनका आशीर्वाद मांग रहे हैं. पार्टी ने हम दोनों पर विश्वास जताया है, और हमें पूरा विश्वास है कि हम एक मजबूत और निर्णायक बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे."

पराक्रम सिंह राठौड़ ने कहा ने चुनाव लड़ने के पीछे के उद्देश्य को लेकर पूछ गए सवाल पर कहा कि चुनाव का एजेंडा कड़ी से कड़ी जोड़ना रहेगा. केंद्र और प्रदेश में बीजेपी कग सरकार है ही, अब गांव के अंदर भी बीजेपी की सरकार बनाना है. बीजेपी के प्रधान और जिला प्रमुख बनना, ताकि विकास की गाथा आगे बढ़ती रहे.

'जनसेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'

उन्होंने आगे कहा, "लगभग चार दशकों तक, मेरे पिता ने चूरू के लोगों को अपने परिवार की तरह माना और 24 घंटे जनसेवा में समर्पित रहे. मैंने जीवन भर उनसे प्रेरणा ली है और जो कुछ भी सीखा है, उन्हीं से सीखा है. उन्हीं की प्रेरणा से, हम पहली बार चुनाव लड़ने के लिए आगे आए हैं, और जनसेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं." वहीं, कनिका सिंह ने कहा, "मैं चाहती हूं महिलाएं आगे बढ़े उनका सशक्तिकरण हो, जो भी वो गांव में छोटा बिजनेस कर रही हैं उसे आगे बढ़ाएं."

बता दें कि राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव चार चरणों में संपन्न होने हैं. सबसे पहले 22 अक्टूबर, दूसरा चरण 28 अक्टूबर, तीसरा चरण 3 नवंबर और चौथा चरण 14 नवंबर 2026 को होने हैं. वहीं, पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान 24 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 5 नवंबर और 16 नवंबर 2026 को आयोजित किए जायेंगे.

यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation