25 Oct 2026, 10:48 PM
PAK vs ENG: पाकिस्तान ने 221 रन पर टेक दिए घुटने, इंग्लैंड ने 20 रन से मैच जीत रोमांचक बनाई फाइनल की रेस
News Patrika
@newspatrika
ENG Beats Pakistan in Tri Series 4th Match: रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 20 रन से हराकर ट्राई सीरीज के फाइनल की रेस को और रोमांचक बना दिया है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट की शतकीय पारी के बावजूद सिर्फ 241 रन बनाए। पिछले दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान के प्रदर्शन को देखते हुए उसके सामने यह लक्ष्य छोटा लग रहा था, लेकिन जेमी ओवर्टन, गस एटकिंसन और लियाम डॉसन ने मिलकर पाकिस्तान के लिए इसी लक्ष्य को नामुमकिन बना दिया। इंग्लैंड की यह सीरीज में पहली जीत है और उसे एक मैच और खेलना है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)