पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर राजनीतिक टिप्पणी करना पड़ा भारी, बीजेपी नेता ने CJP के नेता सौरव दास के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका
10 Sep 2026, 03:30 PM

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर राजनीतिक टिप्पणी करना पड़ा भारी, बीजेपी नेता ने CJP के नेता सौरव दास के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

Patrika
@patrika
Saurav Das: पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लंबित महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को जारी करने के पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर राजनीतिक टिप्पणी करना कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। बीजेपी नेता और पंजाब बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव एडवोकेट नितिन गर्ग ने दास के खिलाफ हाई कोर्ट में आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि सौरव दास ने 20 अगस्त को सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर हाई कोर्ट के 3 अगस्त के फैसले पर सवाल उठाते हुए न्यायपालिका और उसके फैसले को राजनीतिक चश्मे से पेश किया। याचिका में उनके पोस्ट को कोर्ट के फैसले को बदनाम करने और उसकी गंभीरता को कम करने वाला बताया गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation