Khandwa, Madhya Pradesh
19 Oct 2026, 04:05 PM
ओंकारेश्वर में सुबह से क्यों छाया सन्नाटा? यात्री हो रहे परेशान
News Patrika
@newspatrika
Khandwa News : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के नर्मदा तट पर बसी तीर्थनगरी ओंकारेश्वर की पहचान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां हजारों परिवारों का पुश्तैनी निवास और रोजगार भी इसी तीर्थ से जुड़ा है। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों से प्रभावित परिवारों की 19 सूत्रीय मांगों पर प्रशासन से सहमति नहीं बनने के बाद नगरवासियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है। आज सोमवार 19 अक्टूबर से दो दिवसीय बंद के आह्वान के बाद सारे बाजार बंद हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)