'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
Uttar Pradesh 03 Nov 2026, 01:57 PM

'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?

ABP News
@abpnews

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को वाराणसी के दौरे पर हैं. इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने उनके बाबा विश्वनाथ दरबार में न जाने को लेकर तंज कसा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "न जाने क्यों, आपका मन केवल मस्जिद, मजार, ईदगाह, दरगाह और कब्रिस्तान में ही लगता है."

ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए पोस्ट की है. जिसमें उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ ही अयोध्या में राम मंदिर और मथुरा में कृष्ण मंदिर न जाने को लेकर तंज कसा है.

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का आज वाराणसी दौरा, सपा कार्यकर्ताओं के परिवार से करेंगे मुलाकात

मंदिर के बहाने अखिलेश पर निशाना

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा, "मित्र अखिलेश यादव जी!आज आप हमारे जिला बनारस पधार रहे हैं, मगर अफसोस कि बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाने की भी आपकी हिम्मत नहीं हो रही. ऐसे ही कुछ दिन पहले अयोध्या गए थे, वहां भी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पास से मुंह घुमाकर निकल गये. मथुरा जाते हैं, लेकिन श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर की तरफ देखने से भी आपकी कंपकंपी छूटने लगती है."

पिछले साल के बुलावे का जिक्र

ओम प्रकाश राजभर ने पिछले साल वाराणसी के बुलावे का जिक्र करते हुए आगे कहा, "अरे मित्र! सावन में तो काशी का यदुवंशी समाज सबसे पहले बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करता है. पिछले साल आपको निमंत्रित भी किया गया था, मगर फिर भी आप न जाने कौन सा बहाना मार के बैठ गये थे.सही कहा गया है कि जब भगवान की आज्ञा होती है तभी इंसान को उनके पावन स्वरूप के दर्शन मिलते हैं. इस लिहाज से तो आपको आत्ममंथन जरूर करना चाहिए, कि क्यों न तो प्रभु श्रीराम, न भगवान श्रीकृष्ण और ना ही समूचे विश्व के नाथ कहे जाने वाले हमारे बाबा विश्वेश्वर ही आपको अपने दरबार में फटकने देना चाहते हैं."

तुष्टिकरण का आरोप

ओम प्रकाश राजभर यहीं नहीं रुके उन्होंने अखिलेश यादव पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा, "न जाने क्यों, आपका मन केवल मस्जिद, मजार, ईदगाह, दरगाह और कब्रिस्तान में ही लगता है. अरे मित्र अखिलेश! इतनी भी तुष्टिकरण वाली राजनीति मत कीजिए कि हिन्दू समाज आपको धिक्कारने लगे."  इसके आगे उन्होंने 'जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव!' के साथ अपनी बात का समापन किया.

यह भी पढ़ें: 'समाज को बांटती है जाति की जड़ता', दीपोत्सव से पहले CM योगी का समाज को प्रेरक संदेश

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation