2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर
Uttar Pradesh 14 Oct 2026, 06:13 PM

2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर

ABP News
@abpnews

नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर-50 स्थित द क्रिसेंट अपार्टमेंट में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. चोरों ने सोसायटी के दो बंद फ्लैटों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर फरार हो गए. एक फ्लैट से करीब दो किलोग्राम चांदी, सोने के बिस्किट, सोने की गिन्नी और कई कीमती आभूषण चोरी होने की शिकायत दी गई है. दोनों फ्लैटों से चोरी की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ बताई जा रही है.

घटना के समय दोनों फ्लैटों के निवासी घर से बाहर थे. एक परिवार पानीपत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था, जबकि दूसरे फ्लैट की मालिक यूएस गए हुए है. पीड़ित नितिन जैन के मुताबिक, चोरी की वारदात 11 और 12 अक्टूबर की मध्यरात्रि करीब 2 से 2:30 बजे के बीच हुई. पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद पीड़ितों को घटना का पता चला. सेक्टर-49 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

1 करोड़ 5 लाख के करीब की हुई चोरी

पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोर उनके फ्लैट से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए. उनके ऊपर वाले फ्लैट B-502 में रहने वाली धनलक्ष्मी के घर में भी चोरी हुई. नितिन जैन की शिकायत के मुताबिक, उनके फ्लैट से एक बड़ा सोने का हार, दो छोटे हार, चार सोने की चूड़ियां, दो कंगन, चार कान के टॉप्स, चार अंगूठियां, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र और दो पेंडेंट चोरी हुए हैं. इसके अलावा 100 ग्राम सोने का एक बिस्किट, करीब 25 से 30 ग्राम की एक सोने की गिन्नी, 2 किलो चांदी, चांदी की 10 से 15 पायल और लगभग एक लाख रुपये कैश चोरी हुआ है. पीड़ित के मुताबिक उनके लगभग 1 करोड़ 5 लाख के आसपास की चोरी हुई है.

वही इसी अपार्टमेंट के फ्लैट B-502 में रहने वाले धनलक्ष्मी के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया. घटना के समय वो यूएस गए हुए थे. शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके फ्लैट से भी सामान चोरी किया गया है. दोनों फ्लैटों में चोरी की घटना सामने आने के बाद सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

दीवार कूदकर सोसायटी में घुसे चोर

पीड़ित पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि संदिग्धों ने वारदात से पहले रात करीब दो बजे सोसायटी के आसपास कार से चक्कर लगाए. आरोप है कि चोर मुख्य गेट से प्रवेश करने के बजाय दीवार कूदकर सोसायटी में घुसे और हैंड कटर से फ्लैट के दरवाजे का लॉक काटकर अंदर दाखिल हुए. इस दौरान वो सीसीटीवी में भी कैद हुए. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों का पहचान का पता लगाने में जुटी है.

सेक्टर-49 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि  फ्लैटों में चोरी की वारदात हुई है. पीड़ित पक्ष ने करीब दो करोड़ रुपये के सामान की चोरी की बात कही है. पुलिस का कहना है कि चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन जांच के बाद ही हो सकेगा. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation