बांग्लादेश और नेपाल का जिक्र कर नितिन नवीन ने राहुल गांधी को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
02 Nov 2026, 07:47 PM

बांग्लादेश और नेपाल का जिक्र कर नितिन नवीन ने राहुल गांधी को घेरा, लगाए गंभीर आरोप

News Patrika
@newspatrika
BJP: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को अपनी गलतियों से सीखने की नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो आने वाले दिनों में देश में कांग्रेस का नाम लेने वाला भी कोई नहीं बचेगा। नितिन नवीन ने कहा कि कोलकाता में उन्हें कहीं भी अराजकता नजर नहीं आई। उन्होंने दावा किया कि 4 मई को ही पश्चिम बंगाल की जनता ने अराजकता को खत्म कर दिया था और ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर कर दिया था। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल अब ‘बीजेपीमय’ हो गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation