Madhya Pradesh
05 Oct 2026, 08:45 PM
पन्ना में मौत के कुएं से निकली नीलगाय, दो घंटे मशक्कत के बाद वन अमले ने दिया नया जीवन
Patrika
@patrika
पन्ना। उत्तर सामान्य वन मंडल पन्ना के वन परिक्षेत्र धरमपुर में वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान वन अमले ने गहरे कुएं में गिरी नीलगाय का सफल रेस्क्यू कर उसे जीवनदान दिया। 1 से 7 अक्टूबर तक चल रहे वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत वन विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसी दौरान ग्राम मेहदी के पुरवा से सूचना मिली कि एक किसान के खेत में बने गहरे कुएं में नीलगाय गिर गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)