03 Nov 2026, 06:58 PM
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
ABP News
@abpnews

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में अधिक ऊंचाई पर स्थित एक एविएशन हब पर उतरते समय दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. नेपाली अधिकारियों के मुताबिक माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार (3 नवंबर) को सुबह ये हादसा हुआ है, जब फेरिचे में लैंडिंग के दौरान 2 हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए. मृतक भारतीय नागरिक बताया जा रहा है.

नेपाल की पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. हिमालयी देश की पुलिस ने बताया कि यह घटना राजधानी काठमांडू से 250 किमी दूर सोलुखुम्बु के एक हेलीपोर्ट पर हुई. इस टक्कर का एक कथित वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

सोलुखुम्बुको फेरुचे हेलिप्याडमा दुई हेलिकप्टर ठोक्किँदा एक जनाको मृत्यु, एक जना घाइते #नेपालप्रहरी #NepalPolice #BelieveInBlue #ToServeandProtect https://t.co/yvUrjheHd3

— Nepal Police (@NepalPoliceHQ) November 3, 2026

नेपाल के CAA ने क्या बताया

फेरिचे हेलीपैड पर फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर द्वारा संचालित हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर हो गई. नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, जब ये दोनों हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए हेलीपैड के पास आ रहे थे, तब उनके रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह पल कैद हुआ है जब विमान एक-दूसरे के खतरनाक रूप से करीब आ गए, जिसके कारण उनके रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए.

#BREAKING | नेपाल में बड़ा हवाई हादसा, माउंट एवरेस्ट के पास दो हेलिकॉप्टर आपस में टकराए @_poojaLive | https://t.co/SMm0dUypVm #Nepal #HelicopterCrash #Everest #AirAccident #ABPNews https://t.co/xtfLWDZPRD

— ABP News (@ABPNews) November 3, 2026

सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नबिनराज बुढाथोकी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ, जब दोनों हेलीकॉप्टर खुम्बु पासांग ल्हामु फेरिचे हेलीपैड पर उतर रहे थे. पुलिस के अनुसार, मृतक एक विदेशी नागरिक था, लेकिन अभी तक उसकी पहचान और राष्ट्रीयता का पता नहीं चल पाया है. बाद में शव को एक हेलीकॉप्टर के जरिए लुकला ले जाया गया.

इस टक्कर में घायल हुए एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर से ले जाया गया. विमानन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने टक्कर की पुष्टि की और बताया कि अधिकारी घटना के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं. हालांकि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इस बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है. नेपाल में पर्यटकों और पर्वतारोहियों को लाने-ले जाने, जरूरी सामान पहुंचाने और आपातकालीन बचाव कार्यों के लिए अक्सर छोटे हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें

'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)