Navratri 2026: 'ढोली तारो' से लेकर 'नगाड़ा संग ढोल' तक, गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं बॉलीवुड के ये गाने
11 Oct 2026, 12:11 PM

Navratri 2026: 'ढोली तारो' से लेकर 'नगाड़ा संग ढोल' तक, गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं बॉलीवुड के ये गाने

ABP News
@abpnews

नवरात्रि 2026 का आगाज हो चुका है. इस त्योहार की शुरुआत के साथ ही गरबा और डांडिया की धूम भी देखने को मिल रही है. नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में लोग मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के साथ रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर गरबा और डांडिया भी खेलते हैं.

इस दौरान बॉलीवुड के कुछ गाने त्योहार का मजा दोगुना कर देते हैं. सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'ढोली तारो ढोल बाजे' से लेकर 'लवयात्री' के 'चोगाड़ा' तक, हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सुपरहिट गाने हैं, जिनके बिना गरबा नाइट का जश्न अधूरा लगता है.

'ढोली तारो ढोल बाजे'

गरबा गानों की बात हो और 1999 में आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के 'ढोली तारो ढोल बाजे' का जिक्र न हो, ऐसा मुश्किल है. संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में है. फिल्म का ये गाना आज भी नवरात्रि के दौरान खूब बजाया जाता है. गरबा नाइट में अगर आप पुराने और सदाबहार गानों पर थिरकना चाहते हैं, तो इसे अपनी प्लेलिस्ट में जरूर रखें.

'नगाड़ा संग ढोल'

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (2013) में भी गरबा के शानदार गाने देखने को मिले. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म का गाना 'नगाड़ा संग ढोल' काफी पसंद किया जाता है. इसमें दीपिका पारंपरिक गुजराती कपड़ों में शानदार डांस करती नजर आती हैं. फिल्म का एक और गाना 'लहू मुंह लग गया' भी लोगों को खूब पसंद आया. अगर आप इस नवरात्रि गरबा नाइट में जमकर डांस करना चाहते हैं, तो इन गानों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें.

'चोगाड़ा'

नवरात्रि पर बनी फिल्म 'लवयात्री' गरबा और डांडिया के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की इस फिल्म में गुजरात की संस्कृति और नवरात्रि के जश्न को दिखाया गया है. फिल्म का गाना 'चोगाड़ा' काफी हिट हुआ था. वहीं, 'ढोलिडा' भी गरबा के लिए खूब पसंद किया जाता है. अगर आप इस नवरात्रि गरबा नाइट में जमकर डांस करना चाहते हैं, तो इन गानों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें.

'सुन सजनी'

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में भी गरबा का रंग देखने को मिलता है. फिल्म के गाने 'सुन सजनी' और 'गुज्जू पटाका' अपने एनर्जेटिक म्यूजिक और डांस के लिए पसंद किए जाते हैं. अगर आप इस नवरात्रि पारंपरिक गरबा के साथ कुछ नए गानों पर डांस करना चाहते हैं, तो ये सॉन्ग आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं.

'उड़ी उड़ी जाए'

शाहरुख खान और माहिरा खान की फिल्म 'रईस' का गाना 'उड़ी उड़ी जाए' नवरात्रि के लिए एक शानदार ऑप्शन है. गुजराती संस्कृति और गरबा के रंग में रंगा ये गाना रोमांस और पारंपरिक डांस का खूबसूरत मेल है. इसकी धुन और रंगीन अंदाज इसे गरबा नाइट के लिए खास बनाते हैं. अगर आप अपनी प्लेलिस्ट में थोड़ा रोमांटिक टच चाहते हैं, तो ये गाना जरूर शामिल करें.

'कमरिया'

जैकी भगनानी और कृतिका कामरा की फिल्म 'मित्रों' का गाना 'कमरिया' भी डांस के लिए काफी पसंद किया जाता है. इसकी तेज धुन पर लोग थिरकना पसंद करते हैं. ये गाना पारंपरिक गरबा से थोड़ा अलग है, लेकिन नवरात्रि की पार्टी में दोस्तों के साथ डांस करने के लिए अच्छा विकल्प है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation