18 Oct 2026, 03:27 PM
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
ABP News
@abpnews

नवरात्र के दौरान देवी पूजा, मंदिरों में दर्शन और उत्सवों के बीच तीन शहरों में हुए हादसों में 35 लोगों की मौत हो गई है. कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार तड़के धान से लदा ट्रक बैरिकेडिंग तोड़कर शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गया. इसमें 15 लोगों की मौत हुई और 24 घायल हो गए. वहीं, हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया समारोह के दौरान लोहे का ढांचा गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई और 17 विद्यार्थी घायल हो गए.

दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत

उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भीड़ बढ़ने और बारिश के बीच भगदड़ मच गई. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के मुताबिक, हादसे में 19 लोगों की मौत हुई और 25 लोग घायल हुए. घटना के बाद घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने उनका हाल जाना.

पुलिस के अनुसार, बारिश शुरू होने के बाद पंडाल के बाहर इंतजार कर रहे लोगों की भीड़ आगे बढ़ने लगी. इस दौरान कुछ लोग सड़क पर गिर गए और भगदड़ जैसे हालात बन गए. घटना के बाद पूजा पंडालों में भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं.

बैरिकेडिंग तोड़कर श्रद्धालुओं पर चढ़ा ट्रक, 15 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार तड़के करीब 1:30 बजे शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हुआ. धान से लदा एक ट्रक पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर अनियंत्रित हो गया. ढलान से नीचे उतरते हुए ट्रक मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकराया. इस दौरान सड़क पर पैदल जा रहे कई श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए.

पुलिस अधिकारी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, छिनोर की ओर से आने वाली सड़क पर तेज ढलान है और वहां भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है. नवरात्र को देखते हुए इस रास्ते पर बैरिकेडिंग और पुलिस चौकी भी बनाई गई थी. इसके बावजूद ट्रक प्रतिबंधित हिस्से में पहुंच गया.

हादसे में 15 लोगों की मौत हुई, जबकि कुल 39 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें 24 घायल हैं. पांच से छह घायलों की हालत गंभीर बताई गई है. कुछ लोगों को फ्रैक्चर हुए हैं, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं. मौके पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि प्रशासन को रात करीब 1:30 बजे हादसे की सूचना मिली. इसके बाद एंबुलेंस और अन्य वाहनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया. उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित रास्ते पर ट्रक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जाएगी.

डांडिया समारोह में लोहे का ढांचा गिरा, छात्रा की मौत

हैदराबाद के नादरगुल स्थित एमवीएसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार शाम करीब 7:30 बजे डांडिया समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया. सजावटी लाइट लगाने के लिए बनाया गया लोहे का बड़ा ढांचा विद्यार्थियों के ऊपर गिर गया. हादसे में इंजीनियरिंग की एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 17 विद्यार्थी घायल हो गए.

अदिबाटला थाने के निरीक्षक एस. रमेश के अनुसार, मृत छात्रा की पहचान सोना के रूप में हुई है. हादसे के बाद कॉलेज कर्मचारियों और साथी विद्यार्थियों ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि 17 घायल विद्यार्थी सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं. एक अन्य छात्रा को निजी अस्पताल ले जाया गया था, जिसकी स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही थी.

कॉलेज के मैदान के एक हिस्से में मंच बनाया गया था और सजावटी रोशनी के लिए लोहे का बड़ा ढांचा खड़ा किया गया था. मैदान में दूसरी जगह भी ऐसा ही ढांचा लगाया गया था. घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें ढांचा विद्यार्थियों के बीच गिरता दिखाई देता है. इससे समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई.

सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने छात्रा की मौत पर दुख जताते हुए उसके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़िएः भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)