नंदीग्राम उपचुनाव: भाजपा जीती तो दोहराया जाएगा पांच दशक पुराना इतिहास
19 Sep 2026, 03:40 PM

नंदीग्राम उपचुनाव: भाजपा जीती तो दोहराया जाएगा पांच दशक पुराना इतिहास

Patrika
@patrika
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में होने जा रहा विधान सभा उपचुनाव देश भर में चर्चित हो गया है। अगर उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई तो उसकी लगातार चौथी चुनावी जीत होगी। इस सीट पर ऐसा अब तक एक ही पार्टी कर पाई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)। 1967 से 1972 के बीच हुए चार चुनावों में लगातार उसके उम्मीदवार यहां से जीते थे। भाजपा की जीत हुई तो एक बार फिर यह इतिहास दोहराया जाएगा, हालांकि भाजपा की जीत इस मायने में भाकपा से अलग होगी कि उसने पांच साल में हुए चार चुनावों में लगातार जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा के दस साल इस सीट पर काबिज रहने के बाद चौथा चुनाव हो रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation