Bhopal, Madhya Pradesh
27 Oct 2026, 09:20 AM
एमपी भाजपा कोर ग्रुप से नरोत्तम मिश्रा की छुट्टी! दूसरी बार भी नहीं पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया
News Patrika
@newspatrika
Narottam Mishra: मध्य प्रदेश की राजधानी में एमपी भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक (MP BJP core group meeting) में एक बार फिर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गैरमौजूदगी और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सिंधिया लगातार दूसरी बार बैठक में शामिल नहीं हुए, वहीं नरोत्तम मिश्रा को बैठक का न्योता ही नहीं भेजा गया। बता दें कि,1 अक्टूबर को हुई कोर ग्रुप की मीटिंग में भी नरोत्तम मिश्रा नहीं पहुंचे थे। नरोत्तम ने इसका कारण यह बताया था कि उन्हें इस मीटिंग की जानकारी नहीं थी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)