28 Oct 2026, 01:11 PM
Nagpur MLC Result: निर्दलीय कराले मास्टर के आंसुओं ने पलटा नागपुर चुनाव का पासा! भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
News Patrika
@newspatrika
Maharashtra MLC Election Result 2026: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव (एमएलसी) में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह क्षेत्र नागपुर में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने इस सीट पर पूरी ताकत झोंक दी थी और सुधाकर कोहाले की जीत को लगभग तय माना जा रहा था। हालांकि, मतगणना के दौरान सामने आए रुझानों ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। पहले चरण में कांग्रेस के अभिजीत वंजारी आगे थे, लेकिन दूसरे चरण की गिनती पूरी होने तक भाजपा के सुधाकर कोहाले ने 4,291 मतों की बढ़त हासिल कर ली। इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले (कराले मास्टर) की रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)