नागपुर में भाजपा की हार पर बड़ा खुलासा, वरिष्ठ नेता बोले- अंदरूनी गुटबाजी के कारण कांग्रेस जीती
31 Oct 2026, 03:16 PM

नागपुर में भाजपा की हार पर बड़ा खुलासा, वरिष्ठ नेता बोले- अंदरूनी गुटबाजी के कारण कांग्रेस जीती

News Patrika
@newspatrika
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधान परिषद की नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा के भीतर नाराजगी और गुटबाजी की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अपने विधानसभा क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम नागपुर में ही पार्टी के कुछ नेताओं पर संगठन को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे हैं। मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता ओमप्रकाश यादव ने दावा किया है कि स्थानीय स्तर पर पार्टी की गुटबाजी के कारण स्नातक मतदाताओं का अपेक्षित पंजीकरण नहीं हो पाया। इसका खामियाजा भाजपा को चुनाव में भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि नागपुर में हार के पीछे पार्टी के ही कुछ स्थानीय नेताओं की स्वार्थ वाली राजनीति भी जिम्मेदार है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation