Satna, Madhya Pradesh
04 Nov 2026, 08:45 PM
सत्यम शुक्ला हत्याकांड के आरोपी का भौकाल, जमानत पर बाहर आते ही सतना की सड़कों पर की स्टंटबाजी
News Patrika
@newspatrika
Satna Satyam Shukla Murder Case Accused: मध्यप्रदेश के सतना में हत्या जैसे गंभीर मामले में 14 महीने जेल में बिताने के बाद जमानत पर बाहर आए आरोपी का पहला सार्वजनिक अंदाज ही चर्चा का विषय बन गया। जेल से रिहाई के बाद मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल (23) ने अपने साथियों के साथ शहर में ऐसा शक्ति प्रदर्शन किया, मानो किसी गैंगस्टर की रिहाई का जश्न मनाया जा रहा हो। जेल के बाहर फूल-मालाओं से स्वागत हुआ और फिर बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट पीते हुए बाइक रैली निकाली गई। जेल से सिद्धार्थ कॉलोनी स्थित घर तक निकले इस काफिले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8
Comments (0)