Madhya Pradesh
26 Oct 2026, 03:30 PM
लंदन तक पहुंचेगी MP की पहचान, 3 नवंबर को एक साथ जुटेंगे ट्रैवल राइटर्स और कंटेंट क्रिएटर्स
News Patrika
@newspatrika
Indore news: मध्यप्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, वन्यजीवन और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए अब लंदन में विशेष पहल की जा रही है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश के यूके चैप्टर की साझेदारी में 3 नवंबर को लंदन में ‘द मध्य प्रदेश क्रॉनिकल्स, एन इवनिंग ऑफ अनटोल्ड नैरेटिव्स’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसका उद्देश्य इंदौर सहित प्रदेश की उन कहानियों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है, जो पर्यटकों, यात्रा लेखकों और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के माध्यम से दुनिया के सामने आ सकती हैं। यह आयोजन डब्ल्यूटीएम (वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट) लंदन सप्ताह के दौरान होगा। इसमें यात्रा लेखक, फोटोग्राफर, फिल्म निर्माता और कंटेंट क्रिएटर्स को आमंत्रित किया गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)