एमपी को जल्द मिल सकते 13 IAS, 39 नामों पर होगा विचार, 4 विवादित अफसर होंगे बाहर !
Bhopal, Madhya Pradesh 19 Oct 2026, 09:05 AM

एमपी को जल्द मिल सकते 13 IAS, 39 नामों पर होगा विचार, 4 विवादित अफसर होंगे बाहर !

News Patrika
@newspatrika
Bhopal news: सब कुछ ठीक रहा तो मप्र को जल्द ही 13 आइएएस और मिल जाएंगे। दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्मिक विभाग में सोमवार को इसके लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक होनी है, जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के 39 नामों पर विचार किया जाना है, इनमें वरिष्ठता क्रम में सबसे आगे अफसरों को आइएएस अवार्ड होना है लेकिन इन 13 में से 4 नामों पर अलग-अलग विवाद है। यदि डीपीसी में उक्त विवादों को आधार दिया जाता है तो सूची में नीचे के 9 अन्य नामों पर विचार होगा। इस तरह 13 में से आइएएस बनने वाली 9 महिला अफसर हो सकती हैं। बता दें कि हर साल वरिष्ठता के आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को आइएएस अवॉर्ड होता है। यानी राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर कहलाते हैं। यह अहम ओहदा होता है
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation